...

10 views

असली हत्यारा कौन?
एक औरत बड़ी देर से डॉक्टर के मिन्नते कर रही थी। हाथ पाव जोड़ रही थी। आखिर डॉक्टर ने उसे अपने कैबिन में बुलाया और पूछा, बताए कि आपको क्या चाहिए और क्यों चाहिए? औरत बोली, डॉक्टर साहिब, मेरे बेटे के पहले से दो लड़के हैं। इस बार न चाहते हुए भी बच्चे का जोखिम लिया है। हमारे खानदान में किसी के भी घर लड़की नहीं है। कृपा करके बताए, की मेरी बहू की कौख में लड़की ही है न? क्योंकि हमें लड़की की बहुत तमन्ना है?
डॉक्टर को औरत की बातें सुनकर तरस आ गया। उसने चेक करके बताया कि मुबारक हो। आपके इस बार लड़की ही हुई है।
औरत खुश होकर डॉक्टर को आशीष देकर चली गई। और दूसरे हॉस्पिटल में पहुंची और गर्भपात करवाने। वो सोच रही थी कि अच्छा हुआ जो डॉक्टर को झूठ बोला कि हमें लड़की चाहिए। वरना डॉक्टर कभी जांच करके नहीं बताता। और पहले कि तरह इस बार भी लड़की हो जाती। तो तीन तीन लड़कियों को कैसे पालते!
इधर डॉक्टर अपने मन ही मन खुश था। और सोच रहा था। की आज उसके एक झूठ ने एक लड़के की जान बचा ली। क्योंकि उसने लड़के को लड़की बता दिया था।
© Lovedeep Kapila