...

20 views

हुनर की पहचान....1
हर किसी मे कोई न कोई हुनर ज़रूर होता है,जिसकी पहचान जबतक नही होती इंसान बहुत अजीब महसूस करता है,पर यहाँ ये कहानी है एक अजीब,झल्ली,शैतान लड़की की जिसने अपने हुनर को निखारा और पहचान बनाई।
फिर वो आर. जे. भी बनी!

कहानी एक झल्ली सी लड़की की जिसे सिर्फ अपने मे ही खुश रहना पसंद है,घर की शैतान,मम्मी पापा की जान।।

कहानी कुछ यूं शुरू होती है कि लड़की का नाम Ruby (रूबी) जो कि एक कीमती पत्थर का नाम होता है।मम्मी-पापा ने तो यू ही प्यार से नाम रख दिया पर रूबी ने अपना नाम सार्थक किया।।
एक अच्छे परिवार की बेटी रूबी जो स्कूल में शैतानी करती ,लड़को से झगड़ा-मार पीट फिर घर पर शिकायते।😊😊
वैसे तो बहुत झल्ली और पागल सी पर पढ़ाई में बहुत अच्छी।टीचर्स उससे खुश रहते शैतान थी पर पढ़ाई में अव्वल।मैथ्स उसको बहुत पसंद थी।स्कूल की हर एक्टिविटी में भाग लेना।
स्पीच बहुत ही बढ़िया होती थी।जिससे टीचर्स बहुत प्यार भी करते ।पापा जब स्कूल जाए तो उसको डर रहता कि आज तो घर मे अच्छे से खबर ली जाएगी।पर ऐसा कुछ नही होता उसके साथ स्कूल वार्षिक महोत्सव में उसे भाग लेना था पर डांस आता ही नही था।
फिर उनसे महोत्सव होस्ट करने के लिए अपने प्रिंसिपल को मनाया।बहुत ही बातूनी लड़की पर अच्छी होस्ट साबित हुई..


to be continue....
© Preet......