...

17 views

पुरुषों के खिलाफ हिंसा
हैलो! नमस्कार दोस्तों 🙏
आज मैं अपने मन की बात आप सब से साझा करने जा रही हूँ...
आज मेरा मन थोड़ा व्यथित है.. कारण, अपने आस पास होती घटनाएं..वो घटनाएं जिस पर कोई बात नहीं करता, बात करने में शर्मिंदगी महसूस करता है, या यूं कहें कि कोई इस पर विश्वास नहीं करता...

जी हाँ! मैं बात कर रही हूं Domestic violence against men यानी पुरुषों के खिलाफ हिंसा...हम लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न, रेप और घरेलू हिंसा के बारे में तो सब बात करते हैं लेकिन कभी पुरुषों के साथ हुए घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक दुष्कर्म और उत्पीड़न के बारे में कोई बात नहीं करता...
सबको यही लगता है कि ये सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता है लड़कों के साथ नहीं..लेकिन, यह एक कटु सत्य है कि लड़कों के साथ भी घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक दुष्कर्म और उत्पीड़न जैसी घटनाएं होती है...आज घरेलू हिंसा के कारण पुरुष अधिक संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं...

हमारे देश में पत्नी के पास पति के खिलाफ करवाई करने के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम जैसा कानून तो है लेकिन, दुर्भाग्य से हमारे देश में पति के पास पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम जैसा कानून नहीं है...

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पुरुषों की आत्महत्या की दर महिलाओं की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा है...इसके पीछे तमाम कारणों में पुरुषों का घरेलू हिंसा का शिकार होना भी बताया जाता है, जिसकी शिकायत वो किसी फोरम पर कर भी नहीं पाते हैं...हालांकि ऐसा नहीं है कि पुरुषों के खिलाफ हिंसा की किसी को जानकारी नहीं है या फिर इसके खिलाफ आवाज नहीं उठती है लेकिन यह आवाज एक तो उठती ही बहुत धीमी है और उसके बाद खामोश भी बहुत जल्दी हो जाती है...

NCRB के record केे अनुसार 2021 में 1 लाख 64हजार 33 लोगों ने आत्महत्या की है, इसमें  28 हजार 680 विवाहित महिलाएं है जबकि पुरुषों की संख्या 81 हजार 63 है..लेकिन अभी भी अप्राकृतिक दुष्कर्म जैसे मामलों पर कोई संज्ञान नहीं लेता है, जिस पर बात करना और कानून बनना भी बहुत जरूरी है...

मेरे इस post डालने का उद्देश्य किसी के मन को आहत करना नहीं है, बल्कि पुरुषों के साथ भी अन्याय होता है, उन्हें भी न्याय की जरुरत होती है, उन्हें भी दर्द होता है, वो भी इंसान है.. बात सही गलत की है और गलत किसी के साथ भी हो सकता है, चाहे वो स्त्री हो या फिर पुरुष बस इतना ही समझाना था...😊

अगर मेरी बातें किसी भाई के मन को आहत करे तो मैं उसके लिए ❤️👈से क्षमा प्रार्थी हूँ 🙏🙏


© mysterious girl

#phalsafa_e_zindagi

#WritcoQuote #writco #writcoapp #writer #story #storytelling