...

11 views

अतरंगी चुड़ैल भाग -2
आगे 👉
उस समय उस सड़क की स्थिति यह थी कि कोई गाड़ी तो छोड़ो एक परिंदा भी नजर नहीं आ रहा था। उस पर धुंध ने माहौल को और ज्यादा भयावह और खौफनाक बना दिया था। उस सुनसान सड़क पर सरपट दौड़ती प्रणव की कार को अचानक से झटका लगा। प्रणव को ऐसा महसूस हुआ, जैसे एक साया सा उसकी कार के पास से गुजरा हो।

      ये सोचकर प्रणव जरा घबरा गया और सोचने लगा, “लो जिस बला से पीछा छुड़ाने के लिए यहां से भाग जाना चाहता था शायद वह बला उसके आगे खड़ी थी।” पर जैसे ही प्रणव की कार वहां पर पहुंची तो उसका सारा डर काफ़ूर हो गया।

        उसने देखा कि एक बेहद हसीन लड़की डरी सहमी सी सड़क के किनारे खड़ी थी। तकरीबन 16 या 17 साल उस लड़की की उम्र रही होगी। दूध सी सफेद रंगत, कंधे तक लहराते घुंघराले बाल। उस पर उसने जो ड्रेस पहन रखी थी, उसमें तो वह क़यामत लग रही थी।

         लाल रंग की नी लेंथ ड्रेस, पीछे से पूरी बैकलेस थी। उस बैकलेस ड्रेस में उसकी बेहद सुंदर नग्न पीठ दिख रही थी। उसकी नग्न पीठ को देखने के चक्कर में अचानक से उसके पैर ब्रेक पर दब गए। और उसकी गाड़ी उस भयावह सड़क पर रुक गयी।

       प्रणव उस लड़की को करीब जाकर  देखना चाहता था। उसे अपने आगोश में भरना चाहता था। लस्ट उस पर इतना भी हावी हो गया था कि वह सड़क और उसका खौफ़ उसके दिमाग से निकल गया था। उसे तो उस पल बस वही लड़की नजर आ रही थी। गाड़ी तो रुक ही चुकी थी।

         तो प्रणव अपनी कार में से नीचे उतरा और उस लड़की के पास गया। बड़े प्यार से उसने उस लड़की से पूछा, “ इतनी रात को आप इस सुनसान सड़क पर क्या कर रही हैं।”

         उसका इतना पूछना था कि लड़की फफ़क- फफक़ के रोने लगी और रोते रोते प्रणव से लिपट गई। प्रणव को तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी खूबसूरत लड़की उसके सीने पर अपना सर रख कर रो रही है। उसके छूते ही प्रणव का रोम रोम कांप उठा। प्रणव का अपने ऊपर से कंट्रोल भी खोने लगा था। उसने भी उस लड़की को अपने आगोश में भर लिया।
@Pankaj_bist_ruhi
#atarangi_chaudail
#chudail
#witch
#horror
#horrorstory


© Pankaj Bist 'Ruhi'