...

4 views

A sad love story.
कहानी का शीर्षक - मैं तुमसे प्यार करती हूँ, और तुम?

एक लड़का और एक लड़की थी।
वे कई सालों से अच्छे दोस्त थे।
वे फोन पर कई घंटे बातें किया करते थे और दिन भर हजारों sms एक दुसरे को भेजा करते थे।
जब तक वे साथ थे।

उन्हें किसी और चीज कि फिकर नहीं थी, दुःख की आहट उनसे कोसों दूर थी।
सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था, लेकिन एक दिन...

लड़के ने पूरा दिन न फ़ोन उठाया न ही कोई sms भेजा।
लड़की को चिंता हुई कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
रात भर वह सो नहीं सकी, रोती रही।
और उस दिन उसे पूरी तरह यकीन हो गया था कि वो उसके बिना नहीं जी सकती।

अगली सुबह
लड़के का फ़ोन आता है।
लड़का: ‘हेलो?’
लड़की: ‘मुझे बहुत खुशी है कि तुम मुझे फोन कर रहे हो, कल क्या हो गया था?’
लड़का: ‘मैं व्यस्त था।‘
(लड़की कुछ गलत समझ बैठी, लेकिन पूछ नहीं सकी)

[ कुछ देर के लिए दोनों एकदम शांत हो गये]

लड़का: ‘हम्म, मुझे लगता है कि अब हम आगे बात नहीं कर पाएंगे’
लड़की: ‘क्या? लेकिन क्यों??’
लड़का: ‘मुझे माफ़ कर देना, बाय।‘

[यह कहकर उसने फोन काट दिया, लड़की को लगा मानो किसी ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी हो]

उसके साथ बिताये हर लम्हें उसकी आँखों के सामने नजर आने लगे।
और वो फफक कर रोने लगी।
उसे कुछ समझ में नही आ रहा था।
वह बेहद अकेली, और टूटी हुई महसूस कर रही है।
---------------------------------

वह इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रही थी कि वो लड़का उससे ऐसा कुछ कह सकता है।
और जितना ही इसके बारे में सोचती उतना ही वह रोती।
वह उसका नाम लेकर चिल्लाती, अपने बाल नोचती, और बार बार यही कहती - "तुमने ऐसा क्यों किया?"
फिर उसने अपने आप को किसी तरह संभाला।
और एक बार और कोशिश करने लगी अपने प्यार को मनाने के लिए!

[वह लड़के को फ़ोन करती है]

लड़की: ‘हेलो!’
लड़का: ‘तुम मुझे दुबारा क्यों कॉल कर रही हो?’
लड़की: ‘मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूँ...।‘
लड़का: ‘आगे बोलो।‘
लड़की: ‘मैं बस तुमसे ये जानना चाहती हूँ कि तुम मुझे क्यों छोड़ रहे हो? क्या तुम ठीक हो? तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं है?’
लड़का कुछ नहीं बोलता और फ़ोन काट देता है।

इस बार लड़की पूरी तरह से टूट गयी!
इस बार उसने पूरी कोशिश भी की थी, “लेकिन हो सकता है वास्तव में इस लड़के को मेरे लिए कोई परवाह नहीं है” - उसने सोचा !
अब वह उसका पहले जैसा दोस्त नहीं था, बहुत बदल गया था वह।
वह रोती ही जा रही थी, उसके आँसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
लेकिन, फिर वह एकदम शांत हो गयी, और न जाने क्या सोचने लगी।
फिर उसने एक चिट्ठी घर पर छोड़ी और बाहर चली आई।

[5 घंटे बाद]

लड़के के कमरे में फ़ोन की घंटी बजती है।
इस बार लड़की की मां थी।
लड़की को एक कार ने टक्कर मार दी थी और वह अस्पताल मे भर्ती थी
लड़का तुरंत अस्पताल पहुँचा जहाँ लड़की को भर्ती कराया गया था।

लड़की ने लड़के का नाम लेते हुए अपनी आँखें खोली।
लड़के ने उसका हाथ अपने हाथ में ले लिया।
लड़का सिसक कर रोते हुए बोला, ‘मुझे माफ कर दो, यह सब मेरी गलती से हुआ है! लेकिन... प्लीज तुम एक बार जल्दी से सही हो जाओ, मैं वादा करता हूँ, सब कुछ सही हो जायेगा।
लड़की: ‘मैं अब शायद सही नही हो पाऊँगी।‘
लड़का: ‘नहीं ..! प्लीज, ऐसा न कहो।‘
लड़की: ‘बस मुझे एक बात बताओ तुमने ऐसा क्यों किया था??’
लड़के ने उसे बताया कि उसके दिल में छेद था और वह जल्द ही मरने वाला था।
और यह चीज उसको बता कर दुखी नहीं करना चाहता था, और ऐसा इसलिए क्योकिं वो उससे बहुत प्यार करता था।

कहानी-हिंदी-में

लड़की: ‘मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ, उसके बाद उसके दिल की धड़कन बंद गयी और वह मर गयी!
लड़के को इस बात का गहरा आघात लगा और 10 मिनट के बाद वो भी मर गया।
उसे इस बात का सबसे बड़ा अफ़सोस था कि उसकी वजह से लड़की मर गयी थी।

सीख

यदि आप किसी से सच्चा प्यार करतें हैं, तो कभी भी अपनी भावनाओं को छुपाये नहीं, क्यूँकी ये इश्क ही तो मुकद्दर है जीवन का – क्या मिलेगा कम्भख्त धड़कन को दबा के।
प्यार सुन्दर है और प्यार ही जीवन है।
© Ram Charan J