...

19 views

मास्टरमाइंड (भाग 3)
काव्या को जैसा ही पता चलता है कि उसकी दोस्त रिया ने आत्महत्या कर लिया है तो वह तुरत अपनी मां को बताकर अस्पताल से चली जाती है।
कुछ देर बाद जब वह रिया के घर पहुंचती है तो देखती है कि रिया की लाश ले जाने की तैयारी चल रही है...

काव्या: नेहा ये कैसे हुआ? क्या हुआ था??
नेहा: उसके मां पिता दूसरे धर्म की बजह से आर्यन के लिए नहीं माने तो उसने फंसी लगा ली...
काव्या: आर्यन कौन?
नेहा: उसका बॉयफ्रेंड।
काव्या: पर रिया इतनी बुजदिल तो नहीं थी कि इतनी से बात के लिए....
नेहा: उसके घरवाले तो यही कह रहे हैं...

काव्या रिया के लाश के पास जाती है और उसे जैसे ही फूल चढ़ाने वाली होती है कि तभी उसकी नजर रिया की गर्दन पर चली जाती है... वह देखती है कि रिया के गर्दन के चारो तरफ रस्सी का निशान है जैसे किसी इंसान ने रस्सी से उसका गला दबाया हो.. काव्या समझ जाती है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है...
वह रिया के पिता की इजाजत लेकर रिया की कुछ तसवीरें लेती है और फिर वहां से चली जाती है क्योंकि उस वक्त रिया के माता पिता की हालत को देखते हुए उसे पुछताछ करना ठीक नहीं लगता है, और वह अगले दिन आने का फैसला करती है।

रात में काव्या अपने पिता को देखने के बाद अपने कमरे में सोते हुए सोच रही होती है...

काव्या: दो दिन में इतना कुछ हो गया.... पापा को गोली लग गई और रिया.... इतना तो निश्चय है कि रिया ने आत्महत्या नहीं किया है बल्की उसका मर्डर हुआ है पर उसका मर्डर कौन कर सकता है और क्यों ...??

काव्या अपने पिता और रिया के बारे में सोचते-सोचते सो जाती है.. अगली सुबह वह रिया के घर के लिए निकल जाती है...
रिया के घर पर...

काव्या: अंकल... मैं जानती हूं आप लोंगो से इस समय बात करना ठीक नहीं है पर... मुझे लगता है रिया ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसका मर्डर हुआ है...
रिया के पिता: तुम क्या कह रही हो बेटी...? उस मासूम को कौन मार सकता है... उसकी तो किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी...
काव्या: अंकल आप पहले ये बताइये कल क्या हुआ था??
रिया के पिता: कल सुबह में हमारी रिया से बहस हुई थी और शाम को वह अपने किसी दोस्त से मिलने चली गई, उसके जाने के बाद मैं और रिया की मां एक दोस्त के घर चले गए.... हमारी बात रिया से रात को 9 बजे हुई थी उस वक्त वह घर वापस आ रही थी। रात होने की बजह से हम रात को मेरे दोस्त के घर पर ही ठहर गए... और जब सुबह में 6 बजे घर आए तो देखा रिया के कमरे की लाइट बंद है... और जब रिया की माँ रिया को देखने गई तो ...
काव्या: आप लोगों की उससे किस बात पर बहस हुई थी??
रिया के पिता: उसके बॉयफ्रेंड को लेकर...
काव्या: आपने कहा रिया किसी दोस्त से मिलने गई थी... क्या आपको पता है वह किससे...
रिया की माँ: अपने बॉयफ्रेंड आर्यन से....

रिया के माता पिता से पुछताछ करने के बाद काव्या रिया के बॉयफ्रेंड आर्यन का पता लेकर घर से निकलने वाली ही होती है कि उसकी नजर एक हैंड बैग पर पड़ती है...

काव्या: ये बैग....
रिया की मां: रिया का है... कल वह यही बैग लेकर गई थी...
काव्या: क्या.... पर ये बैग तो... उस लड़की के पास... जो रात को दौड़ रही थी... तो इसका मतलब... वो रिया थी...

काव्या ये जानकर कि जिस लड़की को उसने दौड़ते हुए देखा वो रिया थी तो वो हैरान हो जाती है...

काव्या: क्या आप लोगों को पता है रिया कल कहां गई थी....
रिया के माँ: नहीं...
काव्या: क्या मैं रिया के कमरे की तलाशी ले सकती हूं..?

रिया के माता-पिता एक दूसरे की तरफ देखते हुए हां कर देते हैं... काव्या रिया के कमरे की तलाशी लेती है पर उसे कुछ भी नहीं मिलता है। पुछताछ और तलाशी करने के बाद काव्या रिया का फोन अपने साथ लेकर आर्यन से मिलने चली जाती है... लेकिन जब वह रिया की मां के दिए हुए पते पर पहुंचती है तो वहां ताला लगा होता है...

रात को 10 बजे, काव्या को उसकी माँ का फोन आता है...

काव्या: हा माँ..
सीता: तुम्हारे पापा...
काव्या: क्या हुआ पापा को?
सीता: कुछ नहीं.... वो बस... तुम्हारे पिता कुछ अजीब बरताव कर रहे हैं...
काव्या : अजीब मतलब??
सीता: पता नहीं... बस मुझे कुछ अजीब लग रहा है...
काव्या: माँ... तनाव की वजह से आपको ऐसा महसूस हो रहा होगा... थोड़ा आराम कर लीजिये सब ठीक हो जायेगा।

काव्या अपनी मां से बात करने के बाद जब फोन रखती है तभी उसे एक और कॉल आती है...

काव्या: हेलो राज! कुछ पता चला??
राज: रिया के मोबाइल का बैकअप हो गया है... और ये भी पता चल गया है कि कल वह कहां गई थी और आर्यन किस बिल में छुपा हुआ है...

To Be Continued...
#mastermind
© Sankranti chauhan