...

9 views

वो क्यों नहीं आ पाया
उसके लिए 6 साल इंतजार किया। और अब वो मौका है जब वो मेरे पास आएगा, मुझसे मिलने। वो पहली दफा आ रहा है। तयारी तो करनी होगी। आज पहली बार इतनी खुश हूं मैं। अच्छे से काम करूंगी। पैसे जमा करूंगी। उसके लिए उसकी मनपसंद सब चीजें लूंगी। उसको जो पसंद होगा वो खिलाऊंगी।

आंसू ही निकल आए थे। जब वो बोला था की तुमसे मिलने आ रहा हु। यूनिवर्सिटी जाने के बहाने तुमसे भी मिल लूंगा। ये मौका पहली बार आया है।

हाए, अब तो बस एक महीना ही बाकी है। अब कुछ ही दिन बाकी हैं। पैसे भी उतने कमा ली हूं। जितने में गुजारा हो जाएगा।
उसको जो रंग पसंद है, वो ही कपड़े डालूंगी।

उसके लिए कमीज़, अपने सूट के रंग से मिलती हुई ले ली हूं।
उसका मनपसंद लाल रंग का सूट भी ले ली हूं।
बस अब वो जल्दी आ जाए।
उसके लिए मार्केट से कुछ जरूरी सामान भी ले लेती हू। वो आएगा तो बाकी शॉपिंग भी करानी है उसको। मेरा बहुत शौक था उसको कुछ दिलवाने का।
बहुत मजे करेंगे।वो थक कर आएगा। उसका खूब खयाल रखूंगी।
अभी बस एक दिन बाकी है। कल रात भी हम दोनो को नींद नहीं आई है, प्लैनिंग करते करते।
सहेली को भी मना लिया है, उसको लेने साथ चलने को। घर के काम भी कैसे कर रही हूं, खो ही गई हूं मैं भी। पगली हूं बिल्कुल, उसकी तरह।
वो आएगा तो आंखें भर ही जाएंगी।

भगवान ये बारिश तो थम ही नहीं रही है। सहेली भी साथ चलने को मना करदी है। अकेले ही चली जाऊंगी।
भगवान ये न्यूज मैं क्या आ रहा है। पूरे इलाके में पानी भर गया है, पूल टूट गए, रास्ते भी टूट गए। मानसून है की थम ही नहीं रही।
एक तो वो पहाड़ों में आने से वैसे ही डरता हैं। मैं उसकी जान जोखिम में नहीं डाल सकती।

दिल पर पत्थर रख कर, उसकी टिकिट कैंसल करवा दी हूं। बस फिर से आज दिल टूट गया। बहुत रोई हूं। क्यों भगवान तूने हमको नहीं मिलवाया। कितना दर्द देगा तू। आज वो यूनिवर्सिटी जाके बापिस घर भी लौट गया है।
हमको क्यों नहीं मिलवाया तू। कितने जख्म देगा।