...

6 views

माँ -बाप का सम्मान करो
ये एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसके माँ बाप उससे बहुत प्यार करते थे।उसकी खुशी के लिए उसकी माँ हमेशा ख्याल रखती थी।हमेशा भगवान से उसकी सलामती की प्रार्थना करती थी।समय के साथ बच्चा बड़ा हुआ।वो एक बड़ा आदमी बन गया।वो बच्चा भी अपने माँ बाप को बहुत प्यार करता था।उसकी शादी बड़े ही धूम धाम से करदी गयी। धीरे धीरे लड़के के स्वभाव में परिवर्तन आता गया।एक दिन बात ही बात में लड़के के माँ बाप से लड़के और उसकी पत्नी की लड़ाई हो गयी।लड़की ने माँ बाप के साथ न रहने का फैसला ले लिया।माँ बाप ने बेटे की ओर देखते हुए बोला कि हम ही घर से जा रहे है और दोनों वृद्धाश्रम में जाकर रहने लगे।लड़की ने अपने माँ बाप को बुला कर मजे से रहने लगी।

माँ बाप ,माँ बाप होते है ।चाहे वो लड़की के हो या लड़के के हमे दोनो ही माता पिता को सम्मान देना चाहिए। क्योंकि उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा उनके बच्चे ही होते है।
© Bhanu