...

5 views

तिरंगे के पांच रंग
तिरंगे के पांच रंग

पहला दृश्य
☀️सैनिक पिता संदेश भेजने वाला गाना गाते है
(यह गुजरने वाली हवा बता.....)

☀️युद्ध की शुरुवात होती है।
☀️सैनिक पिता जी मारे जाते है।

(संजय बंसल सैनिक) – (मोबाइल से)
☀️जय हिंद में भारतीय सेना से बात कर हूं।आपके पति युद्ध में लड़ते लड़ते शाहिद हो गए। जल्दी आपके घर शाहिद का शव लेकर हम सैनिक आ रहे है।

☀️ (काजल मां) के हाथ से मोबाइल
गिर जाता है।
☀️ सब जगह दुख और दर्द का माहौल
गाना बजेगा(कर चले कर फिदा जाने मन साथियों ....)
☀️ चार कंधो पर डेड बॉडी झंडे में लिपटकर घर आती है और लहू से बॉडी लटपट होती है
☀️सब जगह रोना धोना लगा रहता है।

(और फिर दृश्य बदल जाता है)

(प्रिंसी टीचर) -(बैकग्राउंड से)
अगला दृश्य दो महीने बाद ......

☀️☀️दूसरा दृश्य

सभी विद्यार्थी कक्षा में बैठे है और टीचर (प्रिंसी)पढ़ा रही है
प्रिंसी: बच्चों हमे सदैव अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।
प्रिंसी : बच्चों आपको मालूम है तिरंगे में कितने रंग होते हैं?
बच्चों का जवाब : तीन रंग
नारंगी,सफेद,हरा
उमेश (सैनिक पिता का बेटा): नही मैम पांच रंग
प्रिंसी: चलो खड़े हो जाओ(गुस्से से)
उमेश (सैनिक पिता का बेटा): जी मैम
पांच रंग होते है
प्रिंसी: बताओ कौन से कौन पांच रंग होते है उमेश?
उमेश (सैनिक पिता का बेटा):
मैम पहला रंग- नारंगी
मैम दूसरा रंग- सफेद
मैम तीसरा रंग- हरा
प्रिंसी : बताओ कौन से है चौथा रंग?
उमेश (सैनिक पिता का बेटा): चक्र का नीला रंग।
प्रिंसी: अब बताओ पांचवा रंग?
बोलो उमेश ! बोलो उमेश ! बोलो
उमेश (सैनिक पिता का बेटा):
और पांचवा रंग देश के शहीद सैनिकों के लहू का ...... मैम
मैम मैने अपने पिता जी को तिरंगे में लहू लुहान लिपटा हुआ देखा मैम
इसलिए तिरंगे में पांच रंग होते है।
उमेश(सैनिक पिता का बेटा) के आंखों में आसूं आ जाते है।
प्रिंसी (टीचर): की आंखो मे आसूं आ जाते है।

☀️घंटी बजती है और क्लास खत्म हो जाती है।

☀️दृश्य तीन
(दिवाली का माहौल )
(काजल मां) बैठी हुई है।
उमेश(सैनिक पिता का बेटा) :
और (काजल मां): दोनो
(दीपवाली पे पापा क्यों न आए अब की बार.....)गाना पर एक्टिंग करते हुए।

और ड्रामा खत्म हो जाता है।