...

19 views

Beti : Nikita ko insaaph do
Nikita ko insaaph do

Ek tarapha pyaar mein
Ladakee kee hatya

Nikita ko insaaph do, हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े एक लड़की को गोली मारी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की का नाम निकिता तोमर था और वह केवल 21 साल की थी। निकिता B. Com की फाइनल ईयर स्टूडेंट थी।

क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं -


26 अक्टूबर 2020 को निकिता का B. Com का फाइनल ईयर का एग्जाम था। दोपहर 1:00 बजे उसका पेपर था। वह शाम 4:00 बजे पेपर देके अपनी सहेली के साथ वापस लौट रही थी।


वह अग्रवाल कॉलेज से निकलकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक सफेद कलर की कार आती है और उसमें से दो लोग निकलते हैं। पहले उसने निकिता को कार में खींचकर किडनैप करने की कोशिश की लेकिन वह खींच नहीं पाया तो उसने एक रिवाल्वर निकाली और निकिता को गोली मार दी। गोली सीधे जाकर निकिता के कंधे पर लगी और दोनों वहां से फरार हो गए।


उसकी सहेली कुछ सोच ही नहीं पा रही थी कि अचानक यह क्या हो गया... निकिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।


मुख्य आरोपी तौसीफ जिस ने गोली मारी और दूसरा रिहान। तौसीफ जिसने निकिता को गोली मारी वह 12 वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ा था और वह बहुत पहले से निकिता के पीछे पड़ा हुआ था। वह चाहता था कि निकिता धर्म परिवर्तन करके उससे शादी करें लेकिन निकिता ने साफ मना कर दिया था। इसके कारण 2018 में भी उसने निकिता का अपहरण किया था जिसके कारण तौसीफ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई लेकिन लेकिन तब दोनों तरफ से समझौता हो गया जिसके कारण बात आगे नहीं बढ़ी।


निकिता पढ़ाई में बहुत होशियार थी उसका सपना था कि वह आर्मी में जाए लेकिन उसका यह सपना सपना ही रह गया देश के लिए बहुत कुछ कर सकती थी लेकिन उस एक गोली ने सब कुछ खत्म कर दिया।


दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है लेकिन सिर्फ पकड़ना जरूरी नहीं है इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना भी बहुत जरूरी है क्योंकि कब तक हमारे देश की बेटियां मरती रहेंगी और शिकार होती रहेगी इस तरीके की हरकतों का। हमारे देश को जरूरत है आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने का और कड़े से कड़े कानून को लाने का क्योंकि जब तक शक्ति नहीं दिखाई जाएगी तब तक हमारे देश की बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी।


पूछता है पीड़ित परिवार हमारी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा ?

आरोपियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द मिलनी ही चाहिए क्योंकि उन्होंने एक लड़की का मर्डर किया है। एक लड़की की जान गई है।


हमारे देश के कानून इतने कमजोर क्यों हैं कि हमारे देश की बेटियां आजादी से अपना जीवन भी नहीं जी पा रही हैं।


हमारे देश में ऐसे कानून लागू क्यों नहीं किए जाते जहां आरोपियों को 2 महीने के अंदर फांसी की सजा दी जाए।


निकिता को इंसाफ दो…😡😡

हमारे देश की बेटियों को बचाओ…



Please...

Save the girl👭…

✍️ अनुभा पुरोहित





© All Rights Reserved