...

19 views

#भूल_न_जाना😭
निकिता.....हाँ मुझे कुछ कुछ याद है शायद निकिता नाम था उस लड़की का। एक लड़के से बहुत प्यार करती थी वो, शायद वो दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और एक दूसरे के साथ बहुत खुश भी थे। बचपन से एक दूसरे को जानते थे और 13 साल से एक रिश्ते में थे। फिर अचानक क्या हुआ मुझे नहीं पता क्यों निकिता चुप चुप सी रहने लगी और क्यों अब निकिता की उस लड़के से बात भी नहीं होती थी। मैं जानना चाहती थी कि आखिर क्या बात है पर मैंने कभी पूछने की हिम्मत नहीं की। मेरे मन में हमेशा ये सवाल आता कि क्या हुआ है दोनों के बीच, क्यों वो अब एक दूसरे को कॉल नहीं करते ये, क्या बात है जो पूरे दिन बात करने वाले एक मैसेज भी एक दूसरे को नहीं करते। मुझे मेरे सवाल का जवाब उस दिन मिला जिस दिन अचानक शाम को निकिता के मोबाइल पर एक कॉल आयी, कॉल पता नहीं किसकी थी पर नम्बर देख कर निकिता के चहेरे का रंग ही बदल गया, मैं समझ ही नहीं पाई वो खुश हुई या और दुखी हो गयी। निकिता भागते भागते मोबाइल लेकर छत पर गयी मुझसे रहा नहीं गया तो मैं भी उसके पीछे पीछे गयी और एक किनारे छुप के खड़े हो कर उसकी बात सुनने लगी। निकिता ने कॉल रिसीव किया और थोड़ी देर के बाद निकिता ने एक गहरी सांस ली और धीरे से बोली hello....
निकिता की इस आवाज़ में बस दर्द ही दर्द था शायद वो अंदर ही अंदर रो रही थी उसका गला भर आया था और वो ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।
निकिता - hello
लड़का - कैसी हो?
निकिता - (अपने आंसू को बाहर आने से रोकते हुए बोली) एकदम ठीक हैं हम। आप कैसे हो?
लड़का - हम भी ठीक ही हैं।
निकिता - घर पर सब कैसे हैं?
लड़का - घर पर भी सब बढ़िया हैं।
(थोड़ी देर तक दोनों ही चुप रहे एक दूसरे की साँसों को महसूस कर रहे थे और अपना अपना दर्द छुपाने की कोशिश कर रहे थे)
निकिता - क्या हो रहा है घर में?
लड़का - (झूठी हँसी के साथ) क्या चलेगा, तैयारी चल रही है।
निकिता के आंखों में आंसू आ चुके थे उसके खुद को सम्भाला और एक सिसकी भारी सांस लेकर चुप हो गयी।लड़का - आज पूछोगी नहीं कि कहाँ हैं क्या कर रहे हैं?
(13 साल साथ थी बहुत हद्द तक जानती थी लड़के को)
निकिता बोली- कहीं बाहर हैं और कुछ खा रहे हैं।
लड़का - पूछोगी नहीं की बाहर कहाँ हैं किसके साथ हैं और क्या खा रहे हैं।
निकिता - बताईये (निकिता के एक एक शब्द दर्द से लिपटे थे बहुत मुश्किल से वो कुछ बोल पा रही थी।)
लड़का - (बनावटी हँसी के साथ) बार में हूँ दोस्त साथ हैं और नमकीन खा रहा हूँ क्योंकि अभी शराब पी है।
निकिता - (जो अभी तक अपने आंसू को रोके खड़ी थी अचानक उसकी आंखों से आंसू बाहर आने लगे और वो रोते हुए बोली) आप क्यों कर रहे हैं ऐसा, प्लीज़ छोड़ दीजिये ये सब।
लड़का - जिसे नहीं छोड़ना था मैंने उसे तो छोड़ दिया अब कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
निकिता फूटफूट कर रोने लगी।
निकिता - (हमेशा की तरह कहती है) कुछ मांगे आपसे।
लड़का - हां मांगो।
निकिता - क्या दे सकते हैं आप, जो हम मांगे क्या आप वो आप दे पाओगे।
लड़का - तुम्हें लगता है किहम दे सकते हैं तो मांगो, मैं जानता हूँ तुम वो कभी नहीं मांगतीजो मैं न दे सकूँ।
निकिता - (दर्द में लिपटे आवाज़ और सिसकियाँ लेते हुए बोली) आप हमें कभी भूल तो नहीं जाएंगे ना। ( और रोने लगती है।)
लड़का निकिता की बात ठीक से सुन नहीं पाया उसके कहा क्या, क्या कहा आवाज़ समझ नहीं आयी।
निकिता - (रोते हुए बोली) दीदी, भैया, दोस्त, मम्मी सब कहते हैं कि एक आप हमें भूल कर अपनी ज़िन्दगी में बहुत आगे बढ़ जाएंगे, हम चाहते हैं कि आप अपने ज़िन्दगी में बहुत आगे बढ़ो पर हमें भूल कर नहीं, हम ये भी नहीं कह रहे हैं किहम आपसे हमेशा बात करेंगे आपके कांटेक्ट रहेंगे। लेकिन बस कभी अगर भगवान की दुआ से अगर हम आमने सामने खड़े हों तो आप हमें देख कर नज़रें ऐसे नहीं झुका लेना जैसे आप हमें पहचानते ही नहीं।
लड़का - (एक गहरी सांस लेकर) कभी नहीं भूलेंगे और न ही तुम्हें भूलने देंगे। और ऊपर वाले की दुआ से अगर हम कभी मिल गए तो नज़रें मिलना तो दूर की बात है बिना hug किये नहीं छोड़ेंगे फिर चाहे तुम हमें थप्पड़ लगा दो।
निकिता - हमने आपको।आज तक कभी मारा नहीं है आपको फिर भी जब से ये सारी बात हुई है आप कही कहते हो की तुम चाहो तो मुझे मार लो।
लड़का - (थोड़ा मुस्कुराते हुए) झूठ, झूठ ,झूठ, झूठ। एक बार तुमने मुझे मारा है।
निकिता - बक्क हमने नहीं मारा जी आपको।
लड़का - हमें याद रहता है न भूलें हैं हम और न कभी भूलेंगे।
निकिता - (थोड़ा हँस कर) कब मारा हमने आपको।
लड़का - ये लो हमको मार भी दिया और तुमको याद भी नहीं। अच्छा ये याद है तुमने पहली बार हमें kiss कब किया था?
निकिता - ( हँसते हुए) हां आपकी दीदी से कॉल पर बात करते समय।
लड़का - वाह I love you
निकिता चुप रही।
लड़का - (अपने पूरे हक़ के साथ थोड़ा गुस्सा दिखा कर, शायद उसे भी यही सुनना था निकिता से)
I love you
निकता - (रोते हुए धीरे से) I love you too.
लड़का - तो तुमने हमें थप्पड़ तब मारा था जब तुमने मेरे हाथ पर ये tatto......
निकिता - (ज़ोर से हँसते हुए) हाँ याद आया।
लड़का - यार इतना जल्दी मत भुलाओ हमको।
निकिता फिर सिसक सिसक कर रोने लगी।
लड़का - क्यों रोती हो पागल चुप हो जाओ, तुम्हारा रोना हमसे बर्दास्त नहीं होता तुम जानती हो न, इसीलिए मैं तुम्हें कॉल नहीं करता मैं जनता हूँ कि मैं कॉल करूँगा तो तुम रोगी, तुम्हारे birthday पर भी पूरे दिन मोबाइल हाथ में लेकर सोच रहा था मैं कॉल लगाएं कि न लगाएं, लगाएंगे कॉल तो वो बहुत रोयेगी यही सोच कर कॉल करने की हिम्मत नहीं हुई। क्या मेरी सादी किसी और से रही है तो मेरे दिल से तुम्हारी याद मिट पाएगी कभी, क्या साथ बिताया बचपन मैं भुला पाऊंगा कभी। ऐसा कभी नही होगा पागल। याद रखना मेरी ये बात, न मैं भूलुंगा तुम्हें, और न तुम्हें भूलने दूंगा। I love you (लड़के की आवाज़ भी अब धीमी हो गयी थी शायद लड़का भी अब रो रहा था )
निकिता - बहुत वक़्त हुआ रखते हैं कॉल आपका ध्यान रखियेगा
लड़का - I love you
निकिता - फिर ड्रिंक नही करियेगा
लड़का - I love you
निकिता - good night bye
लड़का - I love you
निकिता - जा रहे हैं हम bye
लड़का - बाबू एक बार प्लीज़ वरना जी नहीं पाएंगे हम प्लीज़
निकिता - I love you too.
लड़का। - तुम भी अपना ध्यान रखना bye.

मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया था मैं समझ गयी थी कि क्यों अब बातें नहीं होती इसके बाद मैं वहाँ खुद को रोक नहीं पाई और उन दोनों को अकेले छोड़ कर चली आयी वहाँ से।

इस बात को 4 साल हो गए निकिता आज भी इस इन्तिज़ाए में है कि एक दिन भगवान जी उसकी सुनेंगे और एक दिन वो आमने सामने होगी एक दिन वो जी भर देखेगी उन्हें एक बार लग कर सीने से जी भर रुलायेगी उन्हें।
😭😭😭😭
#वज़ह