
4 Reads
कोशिश करे जब तक हो सके अपने मन को शांत रखने की। क्योंकि जब हम शांत होंगे, तब ही हम सही निर्णय ले सकेंगे और अपना कार्य अच्छे से कर सकेंगे। जब हम अशांत होते है, तब हम सही निर्णय करने के सक्षम नही होते। ऐसे में हम गलत निर्णय ले लेते है और अपना कार्य बिगाड़ देते है। साथ ही, जब हम अशांत होते है, गुस्से या परेशान होते है, तब हमें स्वयं भी अंदर से अच्छा महसूस नहीं होता। ऐसे में शारीरिक समस्या भी आ सकती है, जैसे सिर दुखना, बैचेन होना( जो शरीर और मन दोनो से परेशान करती है) इसलिए शांत रहना हमारे शरीर और मन, दोनो के स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।