...

7 views

मन भीतर
मन भीतर शोर बहुत है
मन भीतर अंधियारा
मन भीतर तेरे नाम की ज्योति
करे,
मन भीतर उजियारा

मन भीतर मौन घना है
मन भीतर मूक इशारा
मन भीतर तेरे नाम का सुमिरन
बहे,
मन भीतर स्वर धारा

मन भीतर घृणा बहुत है
मन भीतर सब कारा
मन भीतर तेरे नाम की धूनी
भरे,
मन भीतर संतोष अपारा

© Shweta Gupta

#ssg_realization_of_life