...

5 views

हे कृष्ण कहो, कब आओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे?
फिर मुरली मधुर बजाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे?

कौरवों का अत्याचार बढ़ा?
दुर्योधन का अन्याय बढ़ा??
धृतराष्ट्र को सच सिखलाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

गौ माता दुत्कारी जाती हैं?
हत्या कर मारी जाती हैं??
गोपाल इन्हें कब बचाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

पांडवों की सुमति कुमति बनी?
भाई - भाई में है भृकुटि तनी??
कब गीता पाठ पढ़ाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

है द्रोपदी करुण पुकार रही?
लज्जा से हो शर्मसार रही??
बोलो कब चीर बढ़ाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

यशुदा माँ वियोग में रोती हैं?
देवकी जेल में बाट जोहती हैं??
कब इनको लाड़ लड़ाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

मामा शकुनि और मामा कंस?
हैं मिटा रहे ये दोनों वंश??
कब इनको आप मिटाओगे?
हे कृष्ण कहो कब आओगे??

-------------------
प्रशान्त कुमार"पी.के."
पाली, हरदोई (उत्तर प्रदेश)

© All Rights Reserved