...

9 views

किताबों से सीखो
नशा करना है ?
किताबों का करो !
इश्क करना है ?
किताबों से करो !
ज़िक्र करना है ?
किताबों का करो !
सवाल करना है ?
किताबों से करो !
भरोसा करना है ?
किताबों का करो !
साथ चलना है ?
किताबों के चलो !
दोस्ती करनी है ?
किताबों से करो !
समय का सदुपयोग करना है ?
किताबों को पढ़ो !
दुनिया के छलावे से बचना है ?
किताबों से लगाव रखो !
सफल होना है ?
सही किताबों का चयन करो !
संयम रखना सीखना है ?
किताबों से सीखो !
कदर करनी है ?
किताबों की करो !
जो कुछ भी सीखना है..
किताबों से सीखो ....।।