...

5 views

गायत्री वंदनम्
हे वेद जननी! तेरी दया से
संसार सनातन संस्कृति को जाने।
क्या है अमर तत्व, अमरत्व क्या है
आघ्यात्म समझे, आत्म ज्ञान माने।
सर्वत्र सुख-शांति, सिद्धि और श्री हों
युवा हों विज्ञानी, सत्य व्रत निभाएँ।
संबंध विच्छेद, अत्याचार ना हों
मानवता से जग को मधुवन बनाएँ॥
© drajaysharma_yayaver