...

22 views

तेरी कहानी लिख दूँ.. ✒️
तेरी कहानी दिख दूँ सोचता हूँ..!!
तेरी बेजुबानी लिख दूँ सोचता हूँ..!!

कैसे हुए फासले, बताऊं मैं ज़माने को..!!
वो फासले लिख दूँ सोचता हूँ..!!

नज़र का खेल जो तेरा जादू सा..!!
आंखे खोल कर लिख दूँ सोचता हूँ..!!

मोहब्बत यू बदनाम हो जाती है..!!
तेरी बेवफाई लिख दूँ, सोचता हूँ..!!

दर्दे दिल की कोई मरहम नहीं ज़माने मे..!!
इस दर्द को लिख दूँ, सोचता हूँ..!!

तेरी कहानी दिख दूँ सोचता हूँ..!!
तेरी बेजुबानी लिख दूँ सोचता हूँ..!!