...

2 views

गीत,भारत की नारी
देखो आज कहां पहुंची है,सशक्त भारत की नारी
मूरत त्याग बलिदानों की,महान भारत की नारी।।

सदैव ही कम आँकी जाती,वो परचम फहराती है
जब हो मुश्किल तूफानों सी,खुद वो टकरा जाती है
जब जब समझा अबला तुमने,तब तब जागी नारी है
मूरत त्याग बलिदानों की,महान भारत की नारी।।

आँखों में जल उर में ममता,झांसी वाली रानी है
सीमा हो या आसमान हो,साहस भरी कहानी है
आँचल ओढ़े ज्वाला वो है,अपने भारत की नारी
मूरत त्याग बलिदानों की,महान भारत की नारी।।

देखो आज कहां पहुंची है,सशक्त भारत की नारी
मूरत त्याग बलिदानों की,महान भारत की नारी।।
© All Rights Reserved

Related Stories