...

19 views

....और हम पिछे लौट आए
आज सोचा की उनकी खबर की जाए
पर उनकी खबर लेने वाले बहुत है
हमारी जरूरत नहीं
ये सोचकर हम पिछे लौट आए...!
खामोश लबो पर उनका ही नाम था
उनकी लबो पर भी हमारा ही तो नाम था
वो फिलहाल किसी और की मोहोब्बत बन बैठे
और ये सोचकर हम पिछे लौट आए...!
आज दिल ने फिर उनको बड़ी शिद्दत से याद किया
वैसे ये सिलसिला हमारा हर रोज चलता है
पर वो खुश है उनकी दुनिया में
ये सोचकर फिर हम पिछे लौट आए...!
उलझन सुलझी है फिर भी उलझी है
मै उनकी यादों में उलझी हूं या उनकी यादें मुझमें उलझी है
उलझने सुलझाने का बहाना बनाकर
मनाकर अपने दिल को हम पिछे लौट आए...!
राज गहरा था उन सर सराते मेघो का
यूं ही बिजली बनकर कहर हम पर ढहाया था
खता क्या थी हमारी इसके जवाब ढूंढ़ने का बहाना लेकर हम मुस्कुराकर फिर पीछे लौट आए ...!
सलामत रहे वो ये आसमासे दुआ करते है
जहाभी हो आबाद रहे
दुआ करने के बहाने से
हम पीछे लौट आए...!
एक उस पिर के खातिर जो दर्द मिला
सितारा रोशन टूट जाएगा
उस खुशी को बरकरार रखने के खातिर
खुदको बर्बाद कर आए
हां हम अपने दिलमे गहरे राज को छुपाकर
पीछे लौट आए...!
मासूम..!