...

5 views

आंखो के आंसू और चेहरे की मुस्कान
"आंसुओं में छुपी होती है, कहानियां अनकही,
हर गिरते हुए मोती में, होती है पीड़ा बसी।
लड़की के आंसू सच्चाई का सबूत नहीं होते,
कभी दिल का भार, कभी मन की चालाकी होते।

हंसी की चादर में छिपी, लड़के की कहानी,
हर मुस्कान में नहीं होती, उसकी असली निशानी।
हंसी के पीछे अक्सर दर्द छिपा रहता है,
कभी जीत का जश्न, तो कभी हार का हिस्सा कहता है।

भावनाओं की इन उलझनों में समझदारी रखो,
सिर्फ आंसू और हंसी पे भरोसा मत रखो।
जो दिखता है, वो सच्चाई नहीं होती,
हर चेहरे की अपनी छुपी सच्चाई होती।"
© "सीमा" अमन सिंह