...

6 views

होली रे होली......
#ColoursOfEmotion

होली रे होली,
तू क्योंआई?
इतने रंग अपने संग तू क्यों लाई?
कहीं है प्यार कहीं मयूसी,
तेरे रंगो के बिना जैसे ये जिंदगी अधूरी।
भिन्न-भिन्न हैं रंग
भिन्न-भिन्न हैं अर्थ।
गुलाबी जैसे किसी लड़की के प्यार से गुलाबी हुए गाल दर्शाता है।
लाल जैसी कई भेदों को भेद कर दिल में बस जाता है।
नीला जैसे आसमान की ऊंचाइयों या आज़ादी याद दिलाता है।
पीला जेसे खेत-खलिहानों में पक रही सरसों बन जाता है।
हरा जैसे हरियाली या खुशहाली दे जाता है।
संतरी इन सबमें अपने देश या उन शहीद हुए वीरों की याद दिलाता है।
काला जेसे कई चेहरे छुपा जाता है।
सफेद इन सबमें शांति बनाए रखने की याद दिलाता है।
ऐसे ही कई रंगों के साथ, ये होली का त्योहार मनाया जाता है।
इसलिए तो कहा जाता है,
बुरा ना मानो होली है!
कोई रंग पसंद ना आए,
तो भी खुश रहो,
क्योंकि ये तो सिर्फ हमजोली है।
इसलिए बूरा ना मानो होली है!!

आप सभी को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं !!😉
© Unknown Flyer