...

43 views

"होली आई हैं होली आई हैं"
"सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं"❤️


"होली आई है, होली आई है"

होली आई है, होली आई है,
संग अपने खुशियाँ लाई है।1।
चारों ओर है प्रेम और अपनापन,
भाईचारे की घनघोर घटा छाई है।2।

मस्तानों की टोली लेकर साथ
में अपने अपनापन लाई हैं।3।
फगुआ-गीत सुनकर के जोश,
उन्माद, मस्ती सब में छाई हैं।4।

हुई हैं पूरी आज मेरी हर मुराद
जीवन में खुशियाँ आई हैं।5।
बड़े इंतज़ार के बाद ए दोस्त!
आज फिर से होली आई हैं।6।

मन में बजते है मेरे ढ़ोल,
नगाड़े, मृदंग और ताशे ‘अभि’।7।
आज चहुँओर खुशी की ये
घनघोर काली बदरिया छाई हैं।8।

होली आई है, होली आई है,
संग अपने खुशियाँ लाई है।9।
चारों ओर है प्रेम और अपनापन,
भाईचारे की घनघोर घटा छाई है।10।


मिट गए हैं सारे ‘द्वेष-ईर्ष्या’
फिर से एकजुटता आई हैं।11।
भुलाकर बीती बातों को सब
ने मिलकर होली मनाई हैं।12।

लो बनाने सबको अपना, एक
बार फिर से होली आई हैं।13
जोगीरा सा रा रा रा के मनमोहक
उद्घोष से बज उठी शहनाई हैं।14।

याद कर अपने रीति-रिवाजों
को सब में खुशियाँ आई हैं।15।
याद कर के अपने गुरुजनों के
सामने सबने शीश झुकाई हैं।16।

बने हैं रंग-बिरंगे, स्वादिष्ट-
चटकदार पकवान सभी घर में17।
खूबसूरत व्यंजनों की आकर्षक खुशबू
हर घर से एक साथ आई हैं।18।

होली आई है, होली आई है,
संग अपने खुशियाँ लाई है।19।
चारों ओर है प्रेम और अपनापन,
आज फिर भाईचारे की घटा छाई है।20।

दुश्मन भी दोस्त बन गए सबने
मिलकर रहने की कसम खाई है।21।
कोई किसी से अब न बैर करेगा
ये होली अपनापन लेकर आई हैं।22।

रिमझिम-रिमझिम बरसी हैं प्रेम की
बरखा मन में हर्षोल्लास भर आईं हैं।23।
कुछ तो खास है इस होली में ‘अभि’, जिसने
मेंरे मन में खुशी की जोत जगाई हैं।24।

हर बार उदास रहता था आज के दिन,
आज मैं खुश हूँ और मुस्काता हूँ।25।
भूल गया हूँ मैं अपना कल, बस आज मैं
जी रहा और आज में ही जीना चाहता हूँ।26।

होली आई है, जी होली आई है,
संग अपने कई खुशियाँ लाई है।27।
चारों ओर है प्रेम और हैं अपनापन,
भाईचारे की घनघोर सी घटा छाई है।28।

झूमता हैं मन मेरा झूले मन के
आँगन में बड़ा आंनद हैं जीवन में।29।
सबके चेहरे पर है लाली खुशियों की इस
होली सुंदर फूल खिले हैं मन के उपवन में।30।

चारों दिशाओं में हरियाली ही हरियाली छाई
हैं, हुई फसलों की ताज़ी-ताज़ी कटाई हैं।31।
मेहनत का फल मिला सभी को, पुआ और
धान के पकवान कहकर सबने मौज उड़ाई हैं।32।

डाले है एक दूसरे पर रंग सभी ने, सबने अपने
आने मनपसंद रंग से अपनेपन की मुहर लगाई हैं।33।
किसी ने लगाया किसी पर चटकीला लाल रंग
तो किसी ने पीले से क्या खूब रंगरेजी दिखाई हैं।34।

शाम को नहाकर सब के पाँव छूकर गुलाल की
मनमोहक, मादक, मनभावन खुशबू महकाई हैं।35।
लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद, सबने अपनी ऊर्जा
फिर से पाई है, होली आई हैं, होली आई हैं।36।
©अभि:एकतन्हामुसाफ़िर



"मैं, होली और मेरे चाहनेवाले"🤗❤️🤘✍️



Created by #abhishar #एकतन्हामुसाफिर #yqbaba #yqdidi #holi #होली #happy #होली2021

Related Stories