...

14 views

चन्द्रयान 3 : भारत की जयकार
वैज्ञानिकों को कोटि नमन, है कोटि-कोटि प्रणाम
सुरक्षित चंद्रयान भेजकर, किया देश का ऊंचा नाम…
 
असफल हुए प्रथम प्रयास में, हार न हमने मानी
फिर से चाँद को चूमेंगे हम, जिद ये मन में ठानी…
 
हो सतत परिश्रम दृढ़ निश्चय तो क्या ही मुश्किल है
कोई लक्ष्य फिर दूर नहीं, वह आज नहीं तो कल है…
 
मेहनत की दिन-रात, अपनी त्रुटियों से हमने सीखा
मेहनत का ही फल मीठा है बिन मेहनत सब फीका…
 
एक किए दिन-रात उन्होंने, अपने लक्ष्य की खातिर
अपना “विक्रम” चांद पे उतरा सफल हुए हम आखिर…
 
उस चंद्र सतह को और जानेगा, अपना रोवर "प्रज्ञान"
चाँद के गूढ़ रहस्यों से न रहेगा, भारत  अब अंजान
 
भारत के वैज्ञानिकों का डंका, बजा है दुनिया भर में
कल तक जो हंसी उड़ाते थे, जा दुबके अपने घर में…
 
हर सदस्य के योगदान से, भारत ने छुआ चांद को
बहुत बड़ी है संघ शक्ति, साबित किया इस बात को…
 
संपूर्ण देश तुम्हें  दे रहा बधाई, “इसरो” करो स्वीकार
विज्ञान की जय जय कार से है, भारत की जय कार…
© Naveen Saraswat