...

9 views

जीने का कायदा
उम्मीदों की शमा यूंही जलाते चलिए,
गीत जिंदगी का यूंही गुनगुनाते चलिए।

सफर - ए - जिंदगी में आएंगे मोड़ कई,
कभी हंसते चलिए, कभी हंसाते चलिए।

राह - ए - जिंदगी है कठिन बड़ी,
मुश्किलों को यूंही हराते चलिए।

गिराने वाले हैं दुनिया में बहुत,
आप हाथ मदद का बढ़ाते चलिए।

माना की मंजिल है दूर बड़ी और राहों का पता नहीं,
आप राह अपनी बनाते चलिए।
© Prahelika