...

13 views

ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
नाराज़गी या फिर वो गहरे रिश्ते
बुरे लोग या फिर तुम्हारे फ़रिश्ते
ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
वो यादें जहां सिर्फ़ अंधेरा है
या वो जिनमें सिर्फ़ सवेरा है
ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
एक ज़िन्दादिल घर या बस एक बड़ा सा मकान
आसान रास्ते या खुद से हासिल किया हुआ मुकाम
ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
बेमतलब का ये दुनिया भर को दिखाना
या फिर शान्ति और सादगी को अपनाना
ज़्यादा ज़रूरी क्या है?
जिस दिन इसका सही जवाब चुन लोगे
शान्ति को अपने जीवन में तुम स्वयं बुन लोगे.....


© Gauri_68