...

7 views

हिंदी भाषा अपनाओ
हिंदी हिंदी करते है
पर हिंदी बोलने में कतराते है
जब बात करते है दूसरो से
तब अंग्रेजी में ही बड़बड़ाते है
राजभाषा से राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा कहाँ मिले
जब हम ही इसे नही अपनाते है
सालभर अंग्रेजी बोलते
और 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते है
हिंदी बोलते सब है
महत्व अंग्रेजी को देते है
हिंदी बोलने वाले करे भी क्या
अब तो साक्षात्कार ही अंग्रेजी में होते है
अंग्रेजी को महत्व दो
पर हिंदी को भी अपनाया जाए
इतना विस्तार करदो इसका की
इसको राष्ट्रभाषा का दर्जा मिल जाये

© Bhanu