...

8 views

चंचल मन
यह मन भी कितना चंचल होता है
प्रकाश की गति से भी तेज,
बहुत तेज चलता है।
यह मन भी कितना चंचल होता है।
यह मन है चंचल , मन अधीर होता है
वह कभी नहीं ठहरता है।
सांस के साथ हरदम चलता होता है
मन की चंचलता की क्या बखान करू,
ये पल में मेरे पास होता है और
पलक झपकते ही हजार कोश दूर
मछलियों के साथ तैरता हुआ होता है
यह मन भी कितना चंचल होता है
मन को जितना समझाती हूं
वह उतना ही मचलता है
यह मन कितना चंचल होता है।
मन बहुत चंचल चितवन चातक होता है
मन पुराण मन वेद होता है
मन की बात मन ही जानता है
यह मन कितना चंचल होता है।
मन ज्ञानी भी होता है
मन अज्ञानी भी होता है
मन नयनों की नीर भी होता है
मन जमुना कि तीर भी होता है
यह मन कितना चंचल होता है।
चंचल मन उड़ता फिरता है
रंगो में,अपना घर दुड़ता फिरता है
और फिर बैठता वही पे,
जहा से उड़ चला होता है
यह मन कितना चंचल होता है।
मन का मन से मेल होता है
मन मोटा व मन करता है
मन की पीड़ा मन ही जानता है
यह मन कितना चंचल होता है
यह मन बड़ा चंचल होता है।

नाम कविता शर्मा
पानागढ़