...

8 views

बांसुरी बाजे प्यारी प्यारी
सांझ सुनहरी मीरा प्यारी
मधुवन में नाचे राधा प्यारी
श्याम सलोने बतिया तेरी न्यारी
सखियां संग धुन बाजे बांसुरी प्यारी
कहूं कैसे मै श्याम सलोने
अंखियां तेरी प्यारी प्यारी।

मनमोहक से नयन तुम्हारे
कहूं कैसे ये रूप तिहारे
जो मै जोगन हो जाऊं
गाऊं गीत प्यारे प्यारे
मंद मंद जो मुस्काए
ये मुस्कान तुम्हारी
कहो कैसे ना हो जाऊं
मै श्याम तुम्हारी।

छनक तेरी पैजनिया की
खनखनाहट मेरी चूड़ियों की
फिर वो धुन तेरी बासुंरी की
कहो कैसे ना नाचूं मैं श्याम
तेरी इस सुरीली मधुर रागिनी में
कोयल बोले मीठी वाणी
श्याम मांगे माखन मिश्री
भोग लगाए हम भक्त तिहारे
रुचि रुचि खाए माखन प्यारे।



© anu singh