...

6 views

दुनिया निगोड़ी
श्रीराम सिया की जोड़ी
जोड़ी की मिसाल देती दिखी
ये दुनिया निगोड़ी
फिर भी धोबी जैसी
प्रीत दिखाती दिखी
ये दुनिया निगोड़ी
सिया को न्याय दिला न पाई
ये दुनिया निगोड़ी
राम गुन गाए फिर भी
फिर क्यों न न्याय कर पाई
ये दुनिया निगोड़ी
सियारामजी के नाम से ही
भव सागर पार उतरती दिखी
ये दुनिया निगोड़ी
ये दुनिया निगोड़ी
हनुमतजी ने ह्रदयपटल में
समाई दिखी ये जोड़ी
सियाराम की गाथा
हर युग में गाती दिखी
ये दुनिया निगोड़ी
न्याय प्रिय राजा
जिससे पार पाए
अंधे और कोड़ी
केकई ने फिर क्यों
इस जोड़ी की बाँह मरोड़ी
मन्थरा की बातों में आ
प्यार की राह मरोड़ी
किसकी लगी बुरी नज़र
किसने खेली
शकुनि जैसी कोड़ी
बिलखती दिखी ये
दुनिया निगोड़ी
राम वन को जाएंगे
तो हम भी चले जाएँगे
कहती दिखी ये
दुनिया निगोड़ी
चौदह वर्ष की बाट देखी
भरत के मन न...