...

3 views

हिंदी भाषा
हाँ हिंदी मेरी भाषा है!
संस्कृति और स्वाभिमान की परिभाषा है,
यही कलम का ढाँचा है,
नदी की तरह प्रवाह मान होती
वो हिंदी भाषा है|
हिंदी का उत्थान करना
यही मेरी जिज्ञासा है,
हिंदी सत्य वचन की देवी
पथ प्रदर्शक हम बनेंगे,
हिंदी में ही सब काम करेंगे,
हिंदी का ही नाम करेंगे,
यही मेरी जिज्ञासा है|
हां हिंदी मेरी भाषा है||
काव्य कल्पना शक्ति की
सुंदर परिभाषा है,
हां हिंदी मेरी भाषा है ||
हिंदी की बोली अनमोल
एक एक शब्द के कई विलोम,
स्वाधीन भारत में देशभक्ति स्वराज संकल्पना को गढ़ने वाली हिंदी भाषा है,
हिंदी बोलने में शर्म ना करो हिंद वासियों
गर्व से कहो हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है|

















© Kajal Mishra ✍️