...

4 views

नया रास्ता बनाएंगे हम
#जंजीर

इन जंजीरों को तोड़कर,
रुख हवा का मोड़कर,
चल रहे हैं देखो हम,
हिम्मत है तो देखो रोककर।।

हाथ नहीं आएंगे हम,
चाहे लगाओ जितना भी दम,
उड़ जाएंगे कहीं दूर गगन में,
अब शेष होंगे सारे ग़म।।

कांटे बिछे है आगे पथ पर,
जोश लिए चलेंगे साथ लेकर,
एक नया रास्ता बनाएंगे हम,
बिखरे फूलों को बिछा कर।।
© Pinku Dutta (Divyansh)