...

9 views

देश भक्ति
सूर्य करेगा अगवानी, फिर चांद नजर उतारेगा
हर बच्चा बच्चा, देश की रक्षा हेतु हुकारेगा
कफ़न लेकर मैदान में उतरेगा
धरती का वीर पुत्र कभी न हट्टे अपनी आन से
ये भारत है जो टकरा जाए तूफ़ान से
इस मिट्टी पर अपना जीवन कुर्बान कर जाएगा
भारत माँ की एक हुंकार से तन मन लुटायेगा
भारत माँ का अमर जावन कहलायेगा
सूरज चाँद भी अमर गाथा सुनाएँगे
पर्वत नतमस्तक होकर शीश झुकाएंगे
ना होकर भी इतिहास खुद को दौरायेगा
अमरता का बखान पूरा देश सुनाएगा
आँखों पे होंगे अंशू, पर गर्व से सर को उठायेगा
जय हिन्द,
सुरभि त्रिपाठी