...

4 views

इंसानियत.......!
#इंसानकीआदतें
दूसरों से जलने वाले लोग को
अग्नि की ताप सताती है,
जब आंच उनके घर में लगती है
तब दूसरों की ही याद आती है,
वाह, क्या इंसानियत है........!

पूरी दुनिया नाप लेते हो
पर रिश्तों में पड़ी दरारे दिखती नहीं है,
रोते हुए मासूम नयनों के बारिश से
शिलाएँ पिघलती नहीं है,
वाह, क्या इंसानियत है........!

सपनों के हत्यारे को
कातिल कहते नहीं है,
खुशियों में जो नज़र लगाए
उस पर दोषारोपण करते नहीं है,
वाह, क्या इंसानियत है........!


© Annu Rani💦