...

14 views

कैसे लिखू और क्या लिखूं...?
कैसे लिखू और क्या लिखूं...? देखनेवालो की नजर लिखू या इस समाजका नजरिया लिखू ? बिगड़े हालात लिखू या बिगड़ती हर बात लिखू ? खुद कुछ कहु या सामने वाले कि कही हर बात लिखू ? बस... सोच रही हु क्या लिखू...?
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग लिखू या इंस्टाग्राम की स्क्रॉलिंग लिखू ? मेरा ढलता दुप्पटा लिखू या दुप्पटा ना लेनेकी कहानी लिखू...? बस सोच रही हु क्या लिखूं..?
घर की खुशहाली लिखू या खुशहाली मैं ठहरा अकेलापन लिखू ? गंदी नजर से आयी झिझक लिखू या उसपर आये गुस्से को लिखू ? जो साथ है उसके बारे मैं लिखू या जो चला गया उसके यादोंको लिखू ? बस सोच रही हु क्या लिखू...?
खुद के सपनो को लिखू या बिखरते अपनोको लिखू ? अपने पराये का फर्क लिखू या अपनासा लगने वाला पराया शक्स लिखू ? सपनोवाली आज़ादी लिखू या मैं आज़ाद हु इस वहम को लिखू ? बस सोच रही हु क्या लिखू ?
टूटते बिखरते आसमाँ का वो सफर लिखू या जो गिरने पर मेरे पंखोको सेहेलाये वो हमसफ़र लिखू ? मेरी खाइशें लिखू या सबकी उम्मीदे लिखू या हसती सूरत की बिखरी हर कहानिया लिखू ? या कहानियों की दास्तान लिखू ? बस.... सोच रही हु क्या लिखू...?
शादी से पहलेके अनैतिक संबंधो को लिखू या उसीको नैतिक बनानेकी प्रक्रिया को लिखू ? मेरा प्यार लिखू या मेरी तरफ आकर्षित हर वार लिखू ? अब हालात ही ऐसे है इसलिए बस सोच रही हु क्या लिखू...?
अपने मर्जीसे शरीर सम्बद्ध बनने वालो की आज़ाद सोच लिखू या परिस्थितीके आगे विवष उस वैश्याके मजबूर हालात लिखू ? मैं अपना काल, टूटता बिखरता आज, और एक सुनहरा कल लिखू या मेरी आज की विवशता लिखू ? बस सोच रही हु... क्या लिखू...?
रास्ते मैं घूरती वो आंखे लिखू या दिन रात होते बलात्कारकी चीखे लिखू ? साड़ीसे झलकता बदन लिखू या आपने आराम का लिबाज लिखू ? खुदको माँ की गुड़िया लिखू या मेरे पापा की शेरनी लिखू ? आपही बताओ क्या लिखू...?
न्याय और सामाजिक न्याय का तर्कसंगत फर्क लिखू या सामाजिक न्यायका इंतजार करनेवाले पीड़ित का सफर लिखू ? अकेले चाँद की खूबसूरती लिखू या खुशबूदार काँटोकी सच्चीसी कहानी लिखू ? बस सोच रही हु क्या लिखू...?
सोनाली को नासमझ कहनेवाली दुनिया लिखू या मेरे जज़्बात समझता वो इंसान लिखू ? चाय के ट्रे से शुरू होते रिश्ते को लिखू या महबूबके हाथ की चाय लिखू ? कैसे लिखू बस सोच रही हु क्या लिखू...?
बच्चों के भविष्यसे खेली गई राजनीति लिखू या राजनीति मैं आये सरकार के अच्छे दिन लिखू ? सरकारी स्कूलों की कहानी लिखू या शिक्षण व्यवस्था की अवस्था लिखू ? कोई बताएगा मैं क्या लिखू...?
सच लिखू या झूठ लिखू सही लिखू या गलत लिखू । सपना लिखू या ख्वाब लिखू जमीन लिखू या आसमान लिखू ? कुछ लिखना है यार कोई तो बताओ कैसे लिखू और क्या लिखू....?
सोनाली अहिरे....✍️