...

6 views

दोस्ती
दोस्तो चलो करलो दोस्ती...
बसाओ खुशियों भरी हस्ती।
सभी धर्म और जात के लोगो...
ज़िन्दगी में साथ मिलकर करो मस्ती...
प्यार के फूल खिलाओ...
बनाओ रंगो भरी हर बस्ती...

नेता लोगों को बस जितने का जुनून है...
तुम लोग मत आओ छलावे में...
दिल से अच्छा इंसान बनो...
मत रखो विश्वास दिखावे में...।

एक दूसरे कि हमेशा मदद करो...
करो एक दूसरे की सेवा...
तुम्हें नेकी कर भूल जाना है...
उप्पर वाला जरूर देगा मेवा...।

माता बहनों की इज्जत करो...
बड़ों का करो मान सम्मान...
सबके विचारों की कदर करो...
मत करो किसी का अपमान....

ये भारत देश हम सबका है...
इसे तुम टूटने मत देना...
जिन्होंने संघर्ष करके इसे बनाया है...
उनकी मेहनत को छूटने मत देना।

गलत का कभी साथ मत देना...
चाहे कोई भी हो तुम्हारा धर्म....
ज़िन्दगी में मायने रखती है चीज...
तो वो है दोस्तो तुम्हारे कर्म...।

भारत है एक अनोखा देश...
कई है भेष भूषाएं, जाती धर्म, बोलन भाषा...
इस धरती को सबसे अच्छे काम की ही आशा...
मिलजुल कर सब आगे बढ़ना...
ना लगने देना हाथ निराशा...।

यही है मेरा पैग़ाम...
सच्चे हिंदुस्तानी के नाते...
आओ दोस्तों..
सभी मिलकर अपना फ़र्ज़ निभाते।
हैप्पी गणतंत्र दिवस।
© jyoti