...

18 views

कुंदन वही चमकता है।
#Dream
सपना कुछ नहीं फ़क़त एक सपना होता है।
हकीकत में जो हासिल है वही अपना होता है।
स्वार्थलोलुपता के वशीभूत है महत्वाकांक्षा,
राम-नाम जपना पराया माल अपना होता है।

मुहब्बत के नाम पर लोग इश्क़ करते हैं।
हवश को पर्दे में रख जान छिड़कते हैं।
वफ़ा के नाम पर बेवफ़ाई नंगा नाच करती है,
और आज हुस्न पैंतीस टुकड़ों में बँटते हैं।

चाँद-तारों की दुनिया में सैर कराते हैं।
सितारे माँग में सजाने का सपना दिखाते हैं।
हर आशिक़ अपनी महबूबा को समझाते हैं।
समझ न आया वो किस प्लेन से जाते हैं।

कौन राजा बनने की हसरत नहीं रखता है।
मगर बनता वही है जो निष्काम कर्म करता है।
सपने सात रंग के देखने का कोई मतलब नहीं,
कुंदन वही चमकता है जो आग से गुजरता है।

© पी के 'पागल'