...

3 views

पिता
पिता विश्वास हैं पिता श्वास हैं।
पिता हर सन्तान की मीठी सी आस हैं।।
पिता से संसार है।
पिता से ही घर परिवार है।।
पिता हमारे मान हैं सम्मान हैं।
पिता से ही तो जीवन में मिलती हमें पहचान है।।
पिता उस कड़कती धूप में निर्मल छाया है।
पिता में ही तो सारा संसार समाया है।।
पिता ईश्वर हैं पिता परमेश्वर हैं।
पिता ही तो सर्वेश्वर हैं।।
पिता प्यार हैं पिता परिवार हैं।
पिता भयंकर गर्मी में गिरती हुई बारिश की मीठी मनुहार हैं।।
पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
© कुमार रोहित (रोहित कुमार दीक्षित)