...

2 views

अपनी पहचान को मत खोओ.....!!!
अपनी पहचान को मत खोओ,
भीड़ में अपने रंग को न धोओ।
जो हो तुम, वही रहो सदा,
खुद से बढ़कर कोई और न हो।।१।।

समय का चक्र घूमेगा,
धैर्य रखो, यह फल देगा।
संघर्ष से मत डरो कभी,
हर रात के बाद सवेरा आएगा।।२।।

राह कठिन है, पथरीली सही,
मगर विश्वास रखो, हो जाएगी सही।
अपने सपनों को मत छोड़ो,
सत्य की राह पर खुद को मोड़ो।।३।।

स्वयं को तुम निखारते चलो,
धैर्य की मशाल जलाते चलो।
समय जब सही होगा तुम्हारा,
सपनों का हर फूल खिलेगा प्यारा।।४।।
© 2005 self created by Rajeev Sharma