...

4 views

गरीब के हाथ तिरंगा 🇮🇳
हर घर तिरंगा मिशन पर हमने
टूटी उन बेघर के घर में हमने
देश के तिरंगे को सम्मान देते हुए देखा
जो फटे वस्त्र पहने
शीश नवाए
भारत माता के तिरंगे को सलामी देते हुए ।

वही पास उन झोपड़ी के
वो गगन चुंबी रही खड़ी
बड़ी वो शान सौकत से
अठीलाती,वो खिले रंग से

वही झोपड़ी फसी बाढ़ में
भाग रहे वो ,जान मान से
लिए वो बालक के जिद्द को
जय भारत मां जय भारत मां ,का नारा करता
लिए चीर वो भारत मां का ,
जो नन्हे हाथों में सिमटी,
जो दो दो वस्त्र बचाए है

वो गगन चुम्बी जो पास खड़े
रहे हाथ पर हाथ किए
वो पानी का लुफ्त उठाते
वो बाढ़ में जसन मनाते

नही रही वो मिट्टी अब ,
जो मजबूत छाव को दे सके ,
नही रही वो भारत माता
वो उन जैसे का पेट पाल सके
नही रही वो चिट्ठी अब
जो pm तक को जा सके

वो कच्ची ईट के भट्ठे भी
अब नही पाल पा रहे
अब मजदूरों के पेटो को
जो खड़ी किए,
गगन चुम्बी को
मन मशोश रह जाते है

बस छोटा हाथ लिय
निर्वस्त्र वो बच्चा
भारत मां भारत मां
चिल्लाता है

@खामोश अल्फाज़
©A.K

© @खामोश अल्फाज़ ©A.k