...

8 views

इंसानों को क्या हुआ?
अरे इस ज़माने, इन शहरों, गांवों को क्या हुआ?
इश्वर तेरी बनाई दुनिया व इंसानों को क्या हुआ?

कहीं सुकुन नहीं पाता अब दिल खौंफ में जिए
तुमने दिया था जो गीता ज्ञान उसका क्या हुआ?

चारों तरफ खून,लूट,बलात्कार भयंकर छा गया
संभवामि युगे युगे का वादा परमात्मा क्या हुआ?

पापी, भ्रष्ट, धनीओ की पूजा हो रही जोर-शोर
धरम की लाज रखने की प्रतिज्ञा का क्या हुआ?

शैतान दिलों पर कब्जा कर रहा रिश्ते तार तार
प्रेम का पाठ तुमने सिखाया उसका क्या हुआ?

झुठ से भरे नेता अपनी ही जनता को खा जाए
अरे फिर भी समझते नहीं लोग ऐसा क्या हुआ?
















© All Rights Reserved