...

8 views

फिर से एक बार महाभारत होनी चाहिए
हाँ फिर से एक बार महाभारत होनी चाहिए
दुर्योधन की जाँघ फिर से टूटनी चाहिए
दुशासन की छाती फिर से फटनी चाहिए
हाँ फिर से एक बार महाभारत होनी चाहिए||
नारी की लाज को लूटने वाले दरिंदों को
ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए|
लगता है भूल गये हैं वो 18 दिन का भीषण संघार
उन पापियों को उन कुकर्मियों को वो दिन याद दिलाना चाहिए|
आ गए हैं फिर देखो धरती पर दुर्योधन और दुशासन
हे कृष्ण तुम्हें फिर से अवतरित होना चाहिए|
ना उस युग में नारी सुरक्षित थी
ना इस युग में सुरक्षित है,
बताओ क्यों बन कर जीवन रक्षक भी वो असुरक्षित है?
इसलिए तो कह रही हूँ,
हाँ फिर से एक बार महाभारत होनी चाहिए||
कहाँ सोये पड़े हो सब जागो और दिखा दो उन
पापियों को की नारी का अपमान करने वालों का
क्या हाल होना चाहिए|
ढूंढ कर लाओ उन्हें कहाँ छुपे हैं वो और कर दो ऐसा हाल की ना कोई आज और ना कोई कल
कोलकाता में हुई घटना को दोहराने की हिम्मत भीे कर सके,
दो उन्हें ऐसी सजा की हर एक पापी का मन डर से
भयभीत हो जाना चाहिए|
हाँ फिर से एक बार महाभारत होनी चाहिए||


© Kajal Mishra ✍️