...

10 views

होली बदनाम है
ये होली जो रंगों का त्योहार है
कुछ लोगों की वजह से बदनाम है
यहां खेल होता लोगों से लोगों की भावनाओं के साथ
कुछ लोगों की वजह से रंग और होली दोनों बदनाम है।

बिकते है यहां पक्के रंग शुद्ध रंग के नाम पर
बेवजह ही होली का त्योहार बदनाम है
लोग गलती करते और लगता होली पर इल्ज़ाम है
प्रेम के पर्व मे होता भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

आओ इस होली छोड़ते पक्के रंग
मनाएं होली का त्योहार ये
शुद्ध रंग और अच्छे विचार में
चलो नाचे गाए होली के त्योहार में।

चलो प्रण लो न मनेगी ये होली पक्के रंग के व्यापार में
चलो प्रण लो मनेगी होली प्रेम और शुद्ध रंग के साथ में
चलो बिखरे रंग प्रेम से होली के इस पावन त्योहार में
न बदनाम हो होली अब किसी और हाल‌ में।

सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏❣️
© Premyogi
#ColoursOfEmotion #Shayari #holi #wishes #premyogi #WritcoQuote