...

10 views

जो भटक गए राह
जो भटक गए राह,उनको हम राह
दिखलाएंगे,
आसमान हो धरती हो,सच्चा मार्ग बतलाएंगे,
हो कितनी भी मुश्किलें, सच्चाई और अच्छाई की राह में,
लेकिन हैं उसी मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे,
जो भटक गए राह, उनको हम राह दिखलाएंगे।

कांटों में, सन्नाटे में हम उन्हें चलना सिखाएंगे,
हर कदम पर हम उनका साहस बढ़ाएंगे,
अंधेरे में भी निडरता को मात दे जाएंगे,
जो भटक गए राह, उनको हम राह दिखलाएंगे।

ज्ञान से को परे हैं, उन्हें हैं पढ़ाएंगे,
वीर की तरह हिम्मत से नाता जोड़ेंगे,ऐसा उनका मन बनाएंगे,
हर शत्रु पर विजय पा सकें, ऐसे उनका धैर्य बंधाएंगे,
जो भटक गए राह, उनको हम राह दिखलाएंगे।