...

3 views

दौड़
हम दौड़ में है
कौन सी दौड़?
ज़िंदगी की?
नहीं पता!
बस हम दौड़ में हैं
आगे निकलना है
किससे?
वक्त से?
नहीं पता!
बस हम दौड़ में हैं
क्यों?
क्योंकि,
सब दौड़ में हैं


तेज दौड़ रहे हैं..
कितना तेज?
बहुत तेज!
इतना तेज कि
कुछ दिखाई सुनाई
नहीं दे रहा है
ना हो रहा कुछ
महसूस!
इतना तेज कि
छूट गया सब पीछे
आंखें कान
दिल दिमाग
संवेदना!
मानवता!
अंतरात्मा!

हां,
अब हम सब
दौड़ में हैं...


© आद्या