...

16 views

नारी
सीता का आदर नहीं जहां।
राम मंदिर बन रहा है वहां।
लड़ते रहे राम मंदिर के लिए सब
एक बेटी को न्याय नहीं दे पा रहें अब।।

क्यों नारी सुरक्षित नहीं
क्यों समाज जागृत नहीं
क्यों नहीं समझ पा रहा कोई
कि नारी का दर्द है क्या।।

मीडिया भी कवरेज लेती हैं
अमीरों की न्यूज़ दुनियां को देती हैं।
उस बेटी का पता ना चला
वो तो बस सोशल साइट पर
तड़पते हुए दिखती हैं।

बस करो अब जाग जाओ।
बेटी के लिए देश सुरक्षित बनाओ।
खुद की सोच को थोड़ा आगे बढ़ाओ।

ऐसे अब ना कोई बेटी तड़पे दर्द में
कोई ऐसा कानून भी तोह लाओ।।

@neha_pokhriyal







© All Rights Reserved