2 views
अर्ज
मिलने मिलाने का क्रम सदा ही जारी रखियेगा
कभी मिलने कभी मिलाने का वादा रखियेगा
शिकवा, शिकायत चलते रहे, ये भी जरूरी है
पर कभी बीते दिनों का याद बदस्तूर रखियेगा।
क्या लेना,क्या देना खाली हाथ सब आए हैं
पर हो सके कुछ सौगात जरूर देते रहिएगा।
आंखें चाहे समंदर हो, दर्द से दिल पलता रहे
हो सके तो होंठों पर मुस्कान जरूर रखियेगा।
कामयाबी लाख कदम चूमे पांव ज़मीं पे ही रहें
मन को अंदर से मगर दरिया बनाए रखियेगा।
मौसम के करवट का अंदाजा नामुमकिन है
वक्त रहते ही हाथ मिलाने का इरादा रखियेगा
है सोच बुजुर्गों का जुदा- जुदा सा मगर,
पर फैसले के घड़ी ख्याल उनका भी रखियेगा

Related Stories
10 Likes
0
Comments
10 Likes
0
Comments