...

11 views

लड़कों की व्यथा
आज बात अपनी नहीं उनकी करने वाली हूँ ,
जो सैकड़ो दर्द दिल में छुपाए रखते है।

जी हाँ ये बात उन लड़कों की है,
जो दिल में अनेकों सम्मा जलाए रखते है।

होता है इनमें दर्दों को न एहसास होने देने का हुनर,
फिर भी ये अपने होठों पे मुस्कान बनाए रखते हैं।

कुदरत का करिश्मा देखो जिम्मेवारियों का बोझ है इनपे,
और है तनहा फिर भी महफ़िल सजाए रखते है।

दोस्ती में तो सबपे है भारी ये,
लेकिन बात जब अपनी आए तो दूरियाँ बनाए रखते हैं।

इन लड़को को कम न समझो दोस्तों,
हर रिश्तों को अपने हाथों से सजाए रखते है।

लड़कियों के आँसू हर कोई पोछता है,
लड़के तो अपने आँसू आँखों में छुपाए रखते है।

हम ये कहा करते है लड़के मजबूत होते है,
किन्तु वो अपने अंदर दर्द का समंदर बनाए रखते है।

माँ के लाडले होकर भी अपनों से दूर रहते है,
हो जो कोई बात उसे दिल में ही दवाये रखते है।

तिनका-तिनका जोर महल बनाते है ये,
और दूर कहीं एक कमरे में जीवन बिताया करते है।

😊माधवी~ राधे राधे।🙏