...

5 views

गिरने के बाद भी उठता हूं
गिरने के बाद भी उठता हूँ
ये इरादा नहीं ...तो क्या है,
उठकर फिर से चलता हूँ
ये कोशिश नहीं ..तो क्या है,
चलते चलते मुस्कुराता हूँ
ये उत्साह नहीं... तो क्या है,
लगातार गिरता हूँ
ये परीक्षा नहीं ..तो क्या है,
फिर भी आगे बढ़ता हूँ
ये Success नहीं ...तो क्या है,
कभी मायूस नहीं होता
ये उम्मीद नहीं ...तो क्या है|
© Ankush Sharma