...

14 views

भारत देश है मेरा
सबसे प्यारा, सबसे प्यारा
भारत देश है मेरा!

इस देश में मैंने जन्म लिया
यही भाग्य है मेरा
भारत देश है मेरा!

साधु- संतों की इस पावन भूमि को
प्रणाम है मेरा
भारत देश है मेरा!

इस देश का झंडा सदा लहराएं
यही ख्वाब है मेरा
भारत देश है मेरा!

इस देश के लिए प्राण गवाएं
उन विरों को सलाम है मेरा
भारत देश है मेरा!

सबसे प्यारा, सबसे न्यारा
भारत देश है मेरा!