...

23 views

मै मे न रहा, मै तो तू हो गया।
तेरी लम्बी जुलफो की काली घटाऔ के साय मे, मै तो यूं खो गया,

की मै मे न रहा, मै तो तू हो गया।

तेरी तीरक्षी निगाहों से,मै ऐसे घायल हो गया,

की मै मे न रहा, मै तो तू हो गया।

तेरी सूरत के नूर के आगे चाँद भी सिमट के आधा हो गया,

तेरी मीठी बातों से शहद भी फीका हो गया,

बारिश की बूदों के चलते, तेरी कल्पना के सागर में ,मै तो यूं खो गया,

की मै मे न रहा, मै तो तू हो गया।

तेरी यादो के बिस्तर के ऊपर चाँद सितारे की चादर ओढ़े मै तो यूं सो गया,

की मै मे न रहा, मै तो तू हो गया।



Shivam Bhardwaj